LPG पर दिल्ली सरकार का शिकंजा, गोदाम से सीधे बिक्री पर रोक

Delhi
Delhi Update News
       

दिल्ली सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब गोदामों से सीधे सिलेंडर बेचने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज एजेंसी के अनुसार, मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि एलपीजी की सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की कमी या अव्यवस्था न हो। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे गैस एजेंसियों या स्टोरेज प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

सरकार का कहना है कि बुक किए गए सिलेंडर निर्धारित समय के भीतर उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाए जाएंगे, जिससे वितरण व्यवस्था बेहतर हो सके।

इसके साथ ही एलपीजी की उपलब्धता को मजबूत करने के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडरों की संख्या बढ़ा दी गई है। यह कदम खास तौर पर प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *