A collection of precious gold bars stacked elegantly, symbolizing wealth and prosperity.

कस्टम अधिकारी बन लुटेरों ने रोकी गाड़ी, 15 किलो सोना लेकर फरार

Bihar
Delhi Update News
       

बिहार की राजधानी Patna से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से करीब 15 किलो सोना लूट लिया।

यह वारदात खगौल इलाके में फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार, गुजरात के Rajkot से आए दो स्वर्ण व्यापारी अहमदाबाद–सहरसा एक्सप्रेस से दानापुर स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास बड़ी मात्रा में सोना था।

स्टेशन से निकलने के बाद बीच रास्ते में कुछ लोगों ने खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताते हुए उनकी गाड़ी रुकवाई। जांच के नाम पर उन्होंने व्यापारियों को अपने झांसे में लिया और सोने से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

🚨 पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पीड़ित व्यापारियों ने खगौल थाने में मामला दर्ज कराया। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *